उन्नाव, मार्च 29 -- फतेहपुर चौरासी। गोरीमऊ गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान रविवार को श्रीमद्भागवत की कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचक रघुवीर शरण ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए माता यशोदा के घर पहुंचते हैं। माता यशोदा श्रीकृष्ण को दिखाने में संकोच करती हैं, ताकि उनका पुत्र डर न जाए। उन्होंने कहा कि हे योगी, तुम्हारे गले में लटक रहे सर्प बड़े भयानक हैं। इसके बाद भगवान शिव अपने योगी हठ का हवाला देकर वहीं बैठ जाते हैं। अंततः माता यशोदा श्रीकृष्ण को शिव से मिलाती हैं। कथा के दौरान श्रोता भजनों पर तालियां बजाते हुए आनंदित नजर आए। इस अवसर पर आयोजक राम गोपाल पांडेय, रंजना पांडेय, रोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.