मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर जर्दा फैक्ट्री के पास चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित आचार्य विष्णु शर्मा ने भगवान नरसिंह अवतार की कथा के साथ गज-ग्राह की लड़ाई का प्रसंग सुनाया। गज की करुणा पुकार सुन भगवान गरूड़ पर सवार होकर आये और उसकी रक्षा की। राजा परिक्षित और शुकदेव मुनि के संवाद के तहत भगवान ने समुद्र मंथन क्यों कराया यह प्रसंग कथा में बताया।  मौके पर अभय कुमार चन्द्रा, प्रिंस सिंह, रागिनी सिंह, सीमा शर्मा, दीक्षा शर्मा, राजा कुमार, पप्पू सिंह, कृष्णा महतो, टिन्कू कुमार, विजय शर्मा आदि थे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में समुद्र मंथन एवं कृष्ण जन्म कथा का वर्णन यह भी पढ़ें- भगवान के नाम पर रखें बच्चों का नाम: आचार्य विष्णु शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...