मुरादाबाद, जून 18 -- पीडीएस विद्यालय परिवार मछरिया के तत्वावधान में लाइन पार माता कात्यायनी मंदिर के पास चल रही राम कथा में कथा व्यास पंडित अनिल शास्त्री ने सीता हरण, से लेकर रावण वध तक के प्रसंग सुनाए। उन्होंने विभीषण के राज तिलक और अयोध्या वापसी के बाद भरत मिलाप का प्रसंग सुनाकर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इससे पूर्व सुबह पंडित वीरेंद्र आर्य ने सामवेद पुरायण यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। संयोजक रामाशंकर सैनी, प्रभा सैनी, काजल सैनी एवं रविंद्र सिंह रहे। यह भी पढ़ें- चिटाहीधाम के रामराज मंदिर में प्रभु श्रीराम कथा का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...