गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- - लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स में हो रहा भागवत कथा का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। लैंडक्राफ्ट गोल्फ लिंक्स में चल रही भागवत कथा में बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण की सुंदर और मनोरम झांकियां निकाली गई जिसने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। वृंदावन धाम से पधारे श्री राधा रमन मंदिर के सेवा अधिकारी कथा व्यास गोस्वामी कार्तिक गोस्वामी ने कहा कि भागवत कथा के सुनने मात्र से सभी पाप दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म से पूर्व भगवान श्री बामण अवतार और नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन किया। कथा में राज बाला त्यागी, महेश सिंहल, आशीष त्यागी, कपिल सिंहल, सचिन सिंहल और उनका परिवार मुख्य यजमान है। इस अवसर पर सत्यदेव त्यागी, प्रवीण त्यागी, वंश, तनिष्क, भावना त्यागी, मंजू सिंघल, कीर्ति, पूजा...