शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। धार्मिक आयोजन में बुधवार को भागवत कथा के दौरान कथाव्यास दामोदर दीक्षित ने श्रीकृष्ण की गोचारण लीला, मिट्टी खाने की लीला और गोवर्धन पर्वत प्रसंग का वर्णन किया। कथा में बताया गया कि ग्वालवालों की शिकायत पर माता यशोदा ने कृष्ण से मिट्टी खाने के बारे में पूछा। जब कृष्ण ने मुंह खोला तो माता को उसमें अखिल ब्रह्मांड का दर्शन हुआ। कथा में ब्रह्मा द्वारा गाय और बछड़ों के अपहरण तथा भगवान कृष्ण द्वारा उनके समान रूप बनाने की कथा भी सुनाई गई। गोवर्धन पूजा प्रसंग में बताया गया कि इंद्र के क्रोधित होने पर कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उंगली पर धारण कर गोकुलवासियों की रक्षा की। नंद बाबा के वरुण लोक जाने और कृष्ण द्वारा उन्हें वापस लाने का प्रसंग भी बताया गया। रामदुलारे त्रिगुनायत ने अयोध्या कांड और शिवकुमार सुमन...