रुडकी, दिसम्बर 29 -- रुड़की। आशीर्वाद एंक्लेव सोसायटी आवास विकास में चल रही साप्ताहिक भागवत महापुराण के समापन के अवसर पर सोमवार को विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया। अंतिम दिन की कथा में आचार्य रजनीश महाराज ने कहा कि सात दिनों तक लगातार ठंड के बावजूद जिस प्रकार से श्रद्धालुओं ने इस कथा में शामिल होकर धर्म लाभ कमाया है। उन्होंने कहा कि इस कथा श्रवण का लाभ श्रद्धालुओं को अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...