कथा में भक्ति और आस्था का अद्भभुत संगम
बहराइच, मई 15 -- बहराइच। ब्लाक नवाबगंज के पुजारी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के पांचवें दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य तुलसीराम जी महाराज,अयोध्या द्वारा भगवान श्रीराम के जन्म की मार्मिक कथा का वर्णन किया गया। कथा के दौरान आचार्य ने भगवान राम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के प्रति समर्पण का विस्तार से वर्णन किया, जिससे श्रोताओं को जीवन में सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही। महोत्सव के सफल आयोजन में संतोष त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी सहित सभी आयोजकों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की। मुख्य जजमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.