कथा में भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्शों पर चर्चा
बलिया, मई 28 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सागरपाली में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार की रात श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। कथावाचक साध्वी साक्षी श्याम ने अजामिल चरित्र, भक्त प्रह्लाद की कथा, भगवान श्रीराम तथा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की चर्चा की। श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया।साध्वी ने बताया कि मनुष्य यदि जीवन में कभी भी सच्चे मन से भगवान का स्मरण कर ले तो उसका कल्याण संभव है। भगवान के नाम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि अंत समय में 'नारायण' नाम लेने मात्र से अजामिल को मोक्ष की प्राप्ति हो गई थी। साध्वी ने भक्त प्रह्लाद की कथा भी सुनाई। बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाला भक्त सदैव ईश्वर की कृपा प्राप्त करता है। हिरण्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.