रामपुर, दिसम्बर 27 -- श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वावधान में आदर्श रामलीला मैदान में हो रहे सप्त दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के पांचवें दिन मुख्य यजमान शानू सक्सेना ने सपरिवार पीठ पूजन किया। महाराज ने कथा का शुभारंभ भगवान श्रीराम स्तुति और सीताराम संकीर्तन के साथ किया। सीता स्वयंवर के पश्चात परशुराम संवाद का वर्णन करते हुए लक्ष्मण परशुराम संवाद का बड़ा सुंदर प्रसंग वर्णन किया। वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री राम परशुराम से कहते हैं कि विनम्रता मनुष्य का आभुषण होती है जो कि सुंदर और उज्ज्वल चरित्र का निर्माण करती है। कथा में समिति के अध्यक्ष संजीव सक्सेना, नवनीत सक्सेना, यश संजीव, आयुष नवनीत, अनुपम मिश्र, किशोर कुमार, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...