कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद कालीचरण सिंह ने भी की शिरकत
लातेहार, सितम्बर 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। कंचन नगरी महावीर मंडल परिसर में आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार की संध्या वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका मानसी किशोरी ने श्रीधाम वृंदावन से आई विशेष कथावाचन टीम के साथ भक्तिमय कथा प्रस्तुत की। कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक संदेशों से श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। चंदवा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचे और कथा का श्रवण किया। इधर, मंगलवार की संध्या चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बप्पा के दरबारों में दिव्य झांकियों, भजनों से बह रही भक्ति की गंगा पूजा समिति की ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.