मैनपुरी, दिसम्बर 25 -- शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत् रुद्राभिषेक के प्रथम दिवस अयोध्या के कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया गया। कथा के शुभारंभ में कथा के मुख्य यजमान सपत्नी राम खिलाड़ी यादव व रवीश मित्तल ने व्यास पूजन किया और आरती की। कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा कोई साधारण कथा नहीं है। इस कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन तर जाता है। श्रीराम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। राम कथा रूपी इस सरोवर के पास रहना चाहिए, इस सरोवर के पास रहने से कोई भी आग नहीं जला सकती है। कलयुग जैसा कोई युग नहीं है, चार युग हैं सतयुग में हजारों वर्ष तप करने से भगवान मिलते थे। जो हजारों वर्ष तप, व्रत, यज्ञ आदि करने से पुण्य नहीं मिलता वह कलयुग में नाम जप क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.