मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- अग्रसेन भवन ए टू जेड रोड पर तृतीय दिन अग्र भागवत कथा में महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पूरी ने बताया कि अग्रसेन जी ने अपनी नगरी किन परिस्थितियों के बाद बसाई और नगरी के लिए काफी नियम भी बनाए, रामराज्य की तरह प्रजा का पालन होने लगा, गुरु ने महाराजा अग्रसेन जी को विवाह के लिए प्रोत्साहित किया, एवं जीवन निर्वाह के बारे में बताया। जो कथा कल हुई थी उसमें से प्रश्नोत्तर पूछ उत्तर देने वाले को पुरस्कार दिए गए, अतिथियों का शाल पहनाकर स्वागत अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गोयल (बॉबी)एवं संयोजक पवन बंसल द्वारा किया गया। कथा में पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगरपालिका चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरूप, श्याम लाल बंसल भाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तायल, उपाध्यक्ष अचिन कंसल, विपिन, अजय बंसल, रमेश चंद गुप्ता, हरिमोहन आदि मौजूद रहे।...