मिर्जापुर, मई 22 -- जमालपुर(मिर्जापुर)। क्षेत्र के हसौली गांव स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम श्रीराम कथा का शुभारंभ रविशंकर तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कथावाचिका मानस मयूरी शालिनी तिवारी ने मानस की महिमा का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है एवं मनुष्य के तनाव को दूर कर आनंद कि ओर ले जाती है। श्रीराम कथा भू- लोक में दुर्लभ है। करोड़ों जन्म के पुण्य उदय होने के बाद जीव को भगवान की कथा श्रवण का अवसर मिलता है। श्रीराम कथा मनुष्य के संशय को दूर कर देती है। कथा हृदय में उतारने पर मनुष्य के मन का पाप मिट जाता है। रामरस में ध्यान लगाने पर सभी रस फीके हो जाते है। अधिमास माह में भाग्योदय होने पर मनुष्य को कथा सुनने का अवसर मिलता है। कथा के बीच में भक्तों क...