गिरडीह, जनवरी 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम श्याम सिंह नावाडीह में बासुदेव पाण्डेय द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार की रात्रि आचार्य सह कथावाचक श्री कृष्णन जी महाराज के द्वारा श्री कृष्ण लीला की कथा सुनाई गई। मौके पर बृंदावन से आए कलाकारों ने श्री कृष्ण लीला का भव्य मंचन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कृष्ण लीला का प्रारंभ कंस दरबार से हुआ। जिसमें कंस की बहन देवकी का विवाह बासुदेव से होता है। इसके बाद विदाई के समय भविष्यवाणी होती है कि देवकी के आठवें संतान के हाथों ही कंस की मृत्यु होगी। इस भविष्यवाणी को सुनकर कंस डर जाता है और अपनी बहन देवकी और बहनोई बासुदेव को अपने कारागार में बंदी बनाकर डाल देता है। इसके बाद कारागार में ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है। कथावाचक श्री कृष्णन जी महाराज ने श्...