मुरादाबाद, जून 16 -- क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोगर के मोहल्ला पश्चिम में स्थित महादेव जी स्थान पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के आयोजन का मंगलवार को समापन हो गया। समापन से पूर्व यहां पर अनेक हवन कुंडों का निर्माण किया गया जिसमें क्षेत्र से आए हुए भक्तों ने सामूहिक रूप से आहुतियां डालीं। प्रवचन के उपरांत आरती की गई। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...