कथा के पांचवें दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
संभल, अप्रैल 3 -- शहर की गणेश कॉलोनी गली नंबर 10 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया। वृंदावन से आए कथा व्यास ओमप्रकाश महाराज ने अपने मधुर वाणी से पूतना वध, भगवान शिव द्वारा नंदलाल के दर्शन की लीला तथा गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई लीलाओं को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर भगवान कन्हैया को 56 भोग अर्पित किया गया और भक्ति रस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया। कथा में गणेश कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में राजा नरेश प्रताप सिंह, मुकेश राठौर, मनोज कुमार सिंह, नेत्रपाल, हृदेश यादव, ज्ञानच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.