मुरादाबाद, जून 9 -- ग्लैक्सी बैंक्वट हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम के बाद आज मंगलवार के कार्यक्रम का आरंभ श्री कृष्ण एवं बालाजी के पूजन से किया गया। इसके बाद संकट मोचन हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। दोपहर में पूर्णाहुति के साथ हवन पूर्ण किया गया। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। इस दौरान बालाजी एवं श्री कृष्ण के जयकारों की गूंज होती रही। श्रद्धालुओं ने सायं तक प्रसाद ग्रहण किया। सानिध्य महामंडलेश्वर स्वामी संजयनंद गिरी का रहा। व्यवस्था में अनीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राखी अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, राजीव, छवि, मीनू, सविता, गौरी, सुमित आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- कथा के अंतिम दिन हवन, कीर्तन और भंडारे की रही धूम दीपक गोयल, दिग्विजय रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, नित...