इटावा औरैया, मई 20 -- भरथना। क्षेत्र के ग्राम भैंसाई स्थित जखई बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन अवसर पर पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कथा व्यास आचार्य शम्भू दयाल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया।आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...