रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कथावाचक रामचन्द्र राय पर हमले का तीन माह बाद भी खुलासा नहीं होने पर रोष जताते हुए कांग्रेसियों ने चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंचे। कहा कि तीन माह पहले कथावाचक रामचन्द्र राय पर जालेवा हमला हुआ था। इसका मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी ललित चौधरी से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, विनय विश्वास, अमित सरकार, सुमित्तर यादव, बलवंत बोरा, विभूति प्रसाद, सपना ओझा, श्रीकान्त मिश्री, मीना मंडल, लक्ष्मी, गोतम हालदार, उत्तम हालदार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.