कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के ग्राम डिगरी में ग्राम प्रधान डॉ.अजीत शाक्य के आवास पर आयोजित बौद्ध कथा कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, शिक्षा और मानवता के संदेशों का प्रसार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया और भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य ने कथा वाचक अमलेश बौद्ध को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध कथाएं समाज को सत्य, अहिंसा, करुणा और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं तथा युवाओं को नैतिक मूल्यों से जोडऩे का कार्य करती हैं। यह भी पढ़ें- नारायनपुर में सात दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉ.अजीत शाक्य, समाजसेवी प्र...