हिन्दुस्तान टीम, मई 12 -- UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया की एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा रेप और मानसिक प्रताड़ना किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों पीड़िता कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पास पहुंची थी। उसने अपनी पूरी पीड़ा बताई। पीड़ा बताने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में देवरिया सदर से भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर देवरिया की बरियारपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया...