बोकारो, मई 5 -- कथारा, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत गंगोत्री कॉलोनी कथारा मुख्य सड़क के समीप हीरो बाइक शोरूम में रविवार की रात चोरों ने एस्बेस्टस शीट तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कैश काउंटर में रखे नगदी समेत कई कीमती स्पेयर पार्ट्स सामान लेकर चलते बने। शोरूम संचालक शैल जयसवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सोमवार सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो छत टूटी मिली और अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही संचालक शैल जयसवाल और विशाल जयसवाल पहुंचे। काउंटर से करीब 45 हजार रुपये नकद, 15 हजार रुपये मूल्य का एंड्रॉयड मोबाइल, तीन हजार रुपये की फिंगरप्रिंट मशीन और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के नए बाइक स्पेयर पार्ट्स गायब मिले। यह भी पढ़ें- तोरपा रोड में दुकान से चोरी घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थ...