बोकारो, मार्च 14 -- कथारा। श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर कथारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में 15 मार्च को एकदिवसीय विराट सत्संग समारोह का आयोजन किया जायेगा। सत्संग आयोजन समिति के सीएस कुंवर व पल्लव साध्या ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में वक्ता के रूप में सत्संग से जुड़े डाल्टेनगंज के ऋत्विक धर्मेंद्र नारायण, दरभंगा के किंगकर, धनबाद के रमेश कालिंदी, बोकारो के केके दास, जैनामोड़ के रामनाथ मरांडी व तेनुघाट के होपन हेंब्रम शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...