बोकारो, मार्च 13 -- कथारा, प्रतिनिधि। कथारा दो नंबर कॉलोनी स्थित बबलू कुमार प्रसाद के बंद आवास संख्या वन बी 290 में बुधवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बबलू प्रसाद अपने पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की शाम अपने पूरे परिवार के साथ रामगढ़ के छतरपुर गए हुए थे। अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर गुरुवार को जब वापस अपने घर लौटे तो देखा कि दरवाजा में लगा ताला टूटा पड़ा हुआ है। अंदर तीन कमरों सहित रसोई के सारे सामान बिखरे पड़े हुए हैं। पत्नी के कान की सोने की एक जोड़ी बाली जिसकी कीमत लगभग 60 हजार और पिगी बैंक चुकड़ी में रखे लगभग सात हजार रुपए की चोरी कर ली गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सअनि नागेंद्र दुबे जवानों के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।3. कथारा दो नंबर कॉलोनी में आवास में गुरुवार को बिखरा सामान।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.