पीलीभीत, मार्च 30 -- बरखेड़ा। दौलतपुर रोड स्थिति एक बारात घर में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। मंगल कलश यात्रा शुरू होकर दौलतपुर रोड होते हुए मेन रोड पहुंची। इसके बाद मेन रोड से अस्पताल चौराहा पहुंची। वहां से वापस होकर फिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हो गई। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सोमवार को ध्यान साधना, योग, महायज्ञ और शाम को कथापुराण का आयोजन होगा। कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो जाएगा। कार्यक्रम में चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, राजेंद्र पाठक राजू और बड़ी संख्या में महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...