प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। वरिष्ठ कथाकार कैलाश बनवासी को वर्ष 2026 का प्रो. ओपी मालवीय एवं भारती देवी स्मृति पुरस्कार 23 अगस्त को प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से सम्मान समारोह सीएमपी डिग्री कॉलेज के सभागार में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। चार सत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान 21वीं सदी की हिंदी कहानी विषय पर परिचर्चा भी होगी। जिसमें प्रो. कुमार वीरेंद्र, डॉ. जनार्दन, राकेश बिहारी व डॉ. वंदना चौबे हिस्सा लेंगे। अंतिम सत्र में शास्त्रीय संगीत संध्या के दौरान प्रशांत मलिक व निशांत मलिक ध्रुपद गायन की प्रस्तुति करेंगे। मुख्य अतिथि इविवि संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. स्वतंत्रबाला शर्मा होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...