नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। एमआईआईसीसीआईए लीजेंड एंटरप्राइज अवॉर्डस 2026 में ली रिदम के कलाकारों ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित समारोह में अति तिवारी, ओइशिकी चक्रवर्ती, काश्वी शर्मा और रूपाली अग्रवाल ने सधी हुई लय और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन एमआईआईसीसीआईए के 10 वर्ष पूरे होने पर किया गया। इसमें कला और उद्योग का सुंदर संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि गुरमीत सिंह रहे, जबकि राजीव शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.