कथक की थिरकन से गूंजा सेंट जेवियर्स स्कूल
बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सेंट जेवियर्स व स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में कथक कार्यशाला आयोजित की गई। बनारस घराने की चौथी पीढ़ी के युवा कथक कलाकार रुद्र शंकर मिश्र ने विद्यार्थियों को कथक की विभिन्न विधाओं, मुद्राओं व ताल की बारीकियों से परिचित कराया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्र शंकर मिश्र, विद्यालय प्रबंध समिति की निदेशिका सुजाता आनंद, इशिका आनंद और प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण मोहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कलाकार ने प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों के साथ जुगलबंदी भी की, जिसे बच्चों ने खूब सराहा। तबले और गायन पर संगीतकार उदय शंकर मिश्रा व राघवेंद्र शर्मा ने संगत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.