फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। 18 बीघा भूमि की खातिर रविवार दोपहर जिस दुस्साहस के साथ बटे ने बाप का कत्ल किया उसको लेकर सभी हैरान हैं। लाड़ प्यार के साथ जिस बेटे को बाप ने पाला उसने ही ठिकाने लगा दिया और उसके हाथ भी कत्ल करते समय नहीं कांपे। भाई ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मेरापुर थाने के नदौरा गांव निवासी 80 वर्षीय बदन सिंह यादव के तीन बेटे हैं। इसमें मोहन यादव, बलराम और नेकराम हैं। गांव के बाहर नेकराम ने मकान बना रखा है जिसमें बदन सिंह उसके साथ रहते थे। मोहन और बलराम दूसरे मकान में रहते हैं। किसी ने यह सोचा नहीं था कि मोहन इस तरह से पिता बदन सिंह को मार डालेगा। जिस दुस्साहस के साथ उसने भाई के घर में घुसकर पिता बदन सिंह के सिर पर वार कर मार डाला उससे वृद्ध का शव देखकर हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.