बागेश्वर, अप्रैल 3 -- कत्यूर महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने कहा कि कत्यूर महोत्सव हर वर्ष और अधिक भव्य रूप ले रहा है और यह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे आगे और विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को भकुनखोला मैदान में छोलिया व निशान दलों की आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके बाद औपचारिक रूप से महोत्सव की शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि यह क्षेत्र कत्यूरी वंश की राजधानी रहा है, जो यहां की संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है। विधायक पार्वती दा...