बागेश्वर, फरवरी 26 -- गरुड़। कत्यूर घाटी के दर्जनों गांवों में गुलदार का जबरदस्त आतंक हो गया है। गुलदार सायं होते ही घरों के आसपास आ रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांवों में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। कत्यूर घाटी के अणा, माल्दे, सिटोली, लोहारचौरा, ह्वील-कुलवान, द्योनाई, धैना, ढुकुरा, लौबांज, अमोली, दुदिला, मटेना, लोहारी, बाड़ीखेत, सिल्ली, कौलाग, रतमटिया, तिलसारी, गोमती घाटी, लाहुर घाटी समेत दर्जनों गांवों में इन दिनों गुलदार ने काफी आतंक मचा रखा है। गुलदार सायं होते ही घरों के पास आ जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...