चतरा, दिसम्बर 17 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । सिमरिया वन शविभाग की टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान केंदू जंगल से कथा बनाने के लिए खैर की लकड़ी काट रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी लल्लू गंझू टंडवा थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव का रहने वाला है। दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह मामला सामने आया कि लल्लू गंझू एक सप्ताह से घर में नहीं था और जंगल में रहकर खैर की लकड़ी काट रहा था। जिसका उद्देश्य कथा बनाना था। टीम ने आरोपी को खैर की लकड़ी छीलते पकड़ कर अग्रतर कार्रवाई कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...