गंगापार, मार्च 2 -- मेजा कताई मिल के पूर्व कार्मिकों की समस्याओं के संबंध में मेजा तहसील परिसर में मजदूर संघ द्वारा एक बैठक कराई गई। बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के समक्ष सदस्यों का लंबित भविष्य निधि अंशदान उनके भविष्य निधि खाते में क्रेडिट न करना, कर्मचारी अंशदान की निकासी एवं पेंशन स्वीकृति तथा पेंशन वृद्धि के संबंध में आ रही अड़चनों के समाधान के लिए विचार विमर्श के पश्चात् यह तय हुआ कि भविष्य निधि कार्यालय से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए सर्वप्रथम आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रयागराज एवं मिल के प्रबंध निदेशक महोदय को मांग पत्र भेजा जाए। यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो आगे की रणनीति तय की जाए। बैठक में यूनियन के मंत्री राम प्रताप पांडे ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि जो श्रमिक समझौता के अनुरूप अभी...