बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। कतर में खेल अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर शिवानी मिश्रा कतर में हैं। वह बस्ती के नरहरिया स्टेट निवासी स्व. शक्ति प्रसाद पाण्डेय व शकुन्तला पाण्डेय की पुत्री हैं। उनका विवाह देवेन्द्र मिश्रा के साथ हुआ, जो कतर एयरवेज में अधिकारी पद से रिटायर हो गए हैं। वे इस समय जर्मनी के एमस्टर्डम में हैं और कतर का फ्लाइंग जोन बंद होने के कारण अपने परिवार के पास वापस नहीं लौट पा रहे हैं। बस्ती में मां, भाई व अन्य परिजन चिंतित हैं। नरहरिया स्टेट निवासी शिवानी मिश्र दो दशक पहले पति देवेन्द्र मिश्र के साथ कतर शिफ्ट हो गए। देवेन्द्र मिश्र कतर एयरवेज में अधिकारी रहे। क्रिकेट की शौकीन शिवानी मिश्रा ने कतर में क्रिकेट का बढ़ावा दिया। इस समय वह आईसीसी पैनल की अंपायर हैं और कतर खेल मंत्रालय में अधिकारी है। उनकी दो ब...