नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। भारत और कतर ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने एवं आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की है। पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रभावित हुई आपूर्ति श्रृंखलाओं के बीच यह बातचीत हुई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कतर के विदेश व्यापार मंत्री अहमद बिन मोहम्मद अल सईद ने ऑनलाइन बातचीत की। गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमने द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने तथा आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। दोनों देशों के बीच 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार 14 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जिसे दोनों पक्षों ने 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। वे व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए ...