नई दिल्ली, जुलाई 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से बात की और पूर्व अमीर शेख हमाद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेता की स्थायी विरासत दोनों देशों को रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगी। पूर्व अमीर का 12 जुलाई को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। केंद्र सरकार ने सम्मान के तौर पर 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी और पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया था। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शुभकामना दी ...........

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...