कतरी नदी में अवैध खनन की एनजीटी से शिकायत
धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, संवाददाता। कतरी नदी क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान का मामला अब एनजीटी के समक्ष पहुंच गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने एनजीटी की ईस्टर्न जोन बेंच कोलकाता में याचिका दायर की है। आवेदन में कतरी नदी क्षेत्र में कथित अवैध पत्थर खनन, स्टोन क्रशर संचालन और पुल निर्माण को लेकर आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि इन गतिविधियों के कारण नदी की प्राकृतिक धारा प्रभावित हो रही है। इसके अलावा नदी क्षेत्र में मलबा डाले जाने से प्रदूषण और पर्यावरणीय क्षति की स्थिति पैदा हो रही है। पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। नदी को उसके प्राकृतिक स्वरूप में बहाल करने, पर्यावरण को हुए नुकसान का आकलन कराने और जिम्मेदार लोगों से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूलने की मांग की गई है। सरिता देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.