धनबाद, मई 8 -- कतरास। लंबे समय से पानी संकट झेल रहे रामकनाली, केशलपुर और सलानपुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एकेडब्लूएमसी कोलियरी प्रबंधन ने बंद पड़ी पिट वाटर आपूर्ति को दोबारा चालू करने के लिए नई पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को रामकनाली कोलियरी स्थित कतरी नदी तट पर मोटर पंप स्थापित कर वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया गया। नई योजना के तहत कतरी नदी और दो नंबर क्षेत्र से पानी उठाकर फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। वहां शुद्धिकरण के बाद पानी को विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाएगा। प्रबंधन का दावा है कि योजना सफल होने पर हजारों लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। सहायक खान प्रबंधक नागदेव यादव ने बताया कि बंद तीन नंबर भूमिगत खदान में केबल चोरी होने के कारण पिट वाटर आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ...