बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- कतरीसराय। थाना क्षेत्र के बिलारी मोड़ के पास स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये। जख्मी शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय निवासी संटू कुमार व ओनावां गांव के शनि कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि चालक, स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गया है। गाड़ी के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (कतरीसराय से जगतनारायण)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...