बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- बेगूसराय जाने के क्रम में जिप सदस्य के घर रुके अर्जुन मुंडा फोटो : कतरीसराय अर्जुन-कतरीसराय के कतरीडीह में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत करते लोग। कतरीसराय, निज संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को बेगूसराय जाने के दौरान कतरीडीह निवासी भाजपा नेता तपेन्द्र प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचे। दोपहर का भोजन करने के बाद कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। उनके साथ झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह व ब्रजनेश विद्यार्थी भी थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसका हर कार्यकर्ता एक नेता है। इस पार्टी में न कोई छोटा है न बड...