धनबाद, जून 13 -- बाघमारा। लायंस क्लब बाघमारा के पूर्व अध्यक्ष एवं मां तारा एक्स-रे के संचालक सुभाष वर्णवाल के पुत्र डॉ शिवम अंकुश वर्णवाल ने कतरास वार्ड संख्या-दो स्थित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक सामुदायिक भवन में चिकित्सक के रूप में योगदान दिया। झारखंड सरकार द्वारा सूचिबद्ध चिकित्सकों में शामिल डॉ वर्णवाल को धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ वर्णवाल के योगदान देने पर क्षेत्र में खुशी है। मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित वर्णवाल समाज के अध्यक्ष महेंद्र कुमार, प्रह्लाद वर्णवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स हरिणा-बाघमारा एवं लायन रीजन अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार राय, शशिकांत शरण, शशि महथा, एसएन राय, संजय वर्णवाल, उपेंद्र वर्णवाल, महेंद्र विक्रम, प्रताप वर्णवाल, मनोज मोदी आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन...