धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद नगर निगम के कतरास अंचल में मंगलवार को मेयर संजीव सिंह ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों व नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना के तहत पंकज सिंह के घर से विश्वकर्मा मंदिर, पानी टंकी से पूरण पटवा के घर, शिक्षक कॉलोनी की मुख्य सड़क से शत्रुघ्न पासवान के घर, राजेश भट्ट के घर से रघुवीर गुप्ता के घर, शाखाटांड़ ट्रांसफार्मर से उरांव के घर तथा वृंदावन कॉलोनी में ओंकार सिन्हा के घर से भरत प्रसाद के घर होते हुए हीरक रोड तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसी क्रम में वार्ड संख्या 3, कतरास बाजार में मुख्य सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, सड़क की स्थिति एवं बरसात में संभावित समस्याओं का आकलन किया गया तथा जलभराव से स्थायी समाधान के लिए नालियों की सफाई, मरम्मत व अन्य कार्यों ...