धनबाद, मार्च 9 -- श्री श्याम शरणम सेवा फाउंडेशन, कतरास के तत्वावधान में रविवार को बाबा श्याम की भव्य निसान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में कतरास व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र 'जय श्री श्याम' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। निसान यात्रा का शुभारंभ स्थानीय गोशाला से हुआ। श्रद्धालु भक्ति गीतों व भजनों पर झूमते-गाते हुए राहुल चौक और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर होते हुए सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ बाबा को निसान अर्पित किया गया। यात्रा में मुख्य निसानधारी के रूप में सुजल गुप्ता ने श्री श्याम बाबा का पवित्र निसान और निखिल गुप्ता ने श्री बालाजी का निसान श्रद्धा भाव से उठाया। इस अवसर पर कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता और वार्ड नंबर एक की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.