धनबाद, मार्च 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। मारवाड़ी महिला समिति कतरास के तत्वावधान में शुक्रवार को रानी सती दादी मंदिर में पारंपरिक गणगौर सिंधाड़ा उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी-धजी नजर आयी। महिलाओं ने भगवान शिव और मां पार्वती के रूप में गणगौर की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंगल गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया। समिति की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि गणगौर पर्व विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो अपने दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शनिवार 21 मार्च को शाम 4 बजे गाजे-बाजे के साथ कतरास नदी किनारे गणगौर की विदाई दी जाएगी। इस मौके पर संगीता जालान, प्रियंका चौधरी, मीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.