धनबाद, नवम्बर 15 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास शहर में बढ़ती जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कतरास पुलिस ने शुक्रवार को राजगंज रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, मछली पट्टी सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कतरास थानेदार असित कुमार सिंह स्वयं दल-बल के साथ सड़क पर उतरे और नाली के ऊपर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों तथा सड़क पर कब्जा जमाने वालों को तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को कतरास नागरिक समिति ने शहर में लगातार हो रही जाम की समस्या और सफाई व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। जनआंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई। बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू और थानेदार असित कुमार सिंह के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.