धनबाद, अप्रैल 15 -- शहर में लगातार लगने वाले जाम पर नियंत्रण के लिए मंगलवार को कतरास थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहीबांध बस पड़ाव से थाना चौक तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पेवर ब्लॉक छोड़कर दुकान लगाने की हिदायत दी गई। कहा कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों व बाइकों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़कर थाना लाया गया। साथ ही कई दुकानदारों से सड़क किनारे रखा सामान हटवाया गया। यह भी पढ़ें- कहारों के अड्डे पर दिनभर लगा रहता जाम यह भी पढ़ें- कहारों के अड्डे पर दिनभर लगा रहता जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.