धनबाद, मार्च 23 -- चैती छठ पूजा को लेकर रविवार को कतरास के कतरी नदी छठ घाट की साफ-सफाई की गई। स्थानीय श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने घाट परिसर को स्वच्छ किया। घाट के पास स्थित सूर्य मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं झरिया क्षेत्र के श्रद्धालु राजा तालाब, आनंद भवन, सिंह नगर तालाब, बनियाहीर केशव नगर छठ तालाब, बागडिगी तालाब के अलावा विभिन्न जलाशय व दामोदर नदी घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचेंगे। छठ घाटों की साफ सफाई में स्थानीय युवा, स्वयं सेवी संगठन व निगम के कर्मी लगे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...