धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता। कतरास निवासी चार वर्षीय गौतम कुमार पर गुरुवार सुबह आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के दादा शंकर रजवार ने बताया कि गली के एक कुत्ते ने पहले उसकी जांघ में दांत गड़ा दिए। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। तब तक कुत्ते ने उसके बाएं हाथ पर भी दो जगह काट लिया। हमले में बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तुरंत धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...