धनबाद, मार्च 6 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को रंगों का पर्व होली उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट मारपीट हुई, लेकिन मामला थाना तक नहीं पहुंचा। इधर शहर के विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गौ सेवा संघ कतरास की ओर से गंगा गौशाला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गो भक्तों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। गौशाला के अध्यक्ष अनीश डोकनिया ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। रानी बाजार स्थित बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा के आवास तथा आर्य व्यायाम मंदिर व योग मंदिर ट्रस्ट में भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कपड़ा पट्टी स्थित अजय पंडित के आवास पर भी श्याम भक्तों ने होली मिलन का आनंद लिया। कार्यक्रम ...