धनबाद, मई 16 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के कतरी नदी किनारे दुर्गा मंदिर के सामने एक इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- बीजूपाड़ा के दुकान में सेंधमारी, 5 लाख की मोबाइल चोरीघटना का विवरण अपराधियों ने दुकान की छत पर लगी एस्बेस्टस शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महंगे इलेक्ट्रिक सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज में तीन युवक दुकान की छत से अंदर उतरते दिखाई दे रहे हैं। पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने अपने शर्ट को चेहरे पर बांध रखा था। हालांकि कैमरे में उनकी गतिविधियां कैद हो गई हैं। फुटेज में अपराधी सामान के साथ पुल की ओर भाग...